[the_ad id="179"]
Home » National » WATCH VIDEO — अंकिता भंडारी को न्याय दो- इस नारे के साथ उत्तराखंड गूंज रहा है : सुप्रिया श्रीनेत

WATCH VIDEO — अंकिता भंडारी को न्याय दो- इस नारे के साथ उत्तराखंड गूंज रहा है : सुप्रिया श्रीनेत

अवधेश कुमार | नई दिल्ली 6 जनवरी 2026

AICC-सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि पहाड़ की एक बेटी के साथ बहुत अन्याय हुआ है। उस बेटी के ऊपर जिस्मफरोशी का दबाव बनाया गया और जब उसने मना कर दिया तो उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में सारे सबूत छिपाने के लिए तुरंत उस होटल पर बुलडोजर चला दिया गया, क्योंकि उसमें BJP के नेता का बेटा शामिल था। अब एक सच सामने आ रहा है कि इस दुष्कर्म का पूरा कांड BJP के राष्ट्रीय महासचिव तक पहुंचता है। पूरे उत्तराखंड के साथ ही BJP के लोग भी न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने की यदि मंशा होती तो ये सरकार चैन की नींद नहीं सो रही होती। इसलिए हमारी मांग है कि अंकिता भंडारी के मामले की जांच CBI को सौंपी जाए। अंकिता को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए और ये तभी होगा जब CBI इसकी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *