
नेतन्याहू की सत्ता का खेल अब किस करवट बैठेगा? विरोधियों को मिला नया सहारा, क्या इजरायल में बदल जाएगी सरकार?
अमेरिका और पश्चिम एशिया की राजनीति की निगाहें अब इजरायल पर टिकी हैं। चुनाव के बाद सत्ता का रास्ता किसी के लिए आसान नहीं है। बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता बचाने की कोशिश में हैं, जबकि पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाला विपक्ष उन्हें हटाने के लिए नए राजनीतिक समीकरण बनाने में जुटा है। सबसे बड़ा मोड़ यह है कि अरब नेतृत्व वाले दलों ने नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष का साथ देने के संकेत दिए हैं। लेकिन क्या यह समर्थन नई सरकार बनाने के लिए भी पर्याप्त होगा? या राजनीतिक विरोधाभास इजरायल को एक बार फिर चुनाव की ओर धकेल देंगे?








