
पत्रकारिता की एक सशक्त आवाज़ खामोश, नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार ललित किशोर रायजादा
द पायनियर, नेशनल हेराल्ड और पैट्रियट जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में दी सेवाएं; दुबई के समाचार पत्रों में भी लिखते रहे लेख। चुटीले व्यंग्य और धारदार वन लाइनर के लिए थे मशहूर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से थे बेहद मधुर और आत्मीय संबंध। पत्नी ऊषा रायजादा के निधन के बाद जीवन में गहरा अकेलापन महसूस कर रहे थे।








