[the_ad id="179"]
Home » International » ईरान को इजरायल की चेतावनी, नेतन्याहू बोले—जरूरत पड़ी तो निशाना बनाने से नहीं हिचकेंगे नए आलाकमान को

ईरान को इजरायल की चेतावनी, नेतन्याहू बोले—जरूरत पड़ी तो निशाना बनाने से नहीं हिचकेंगे नए आलाकमान को

एबीसी नेशनल न्यूज | तेल अवीव |

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर इजरायल की सुरक्षा को खतरा हुआ तो ईरान के शीर्ष नेतृत्व को भी निशाना बनाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी सीमा तक जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा संयुक्त हवाई अभियान तेहरान की मौजूदा धार्मिक सरकार को गिराने की गारंटी नहीं देता।

इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है और हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच टकराव और तेज हो गया है। ऐसे में नेतन्याहू का यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को और हवा दे सकता है।

विश्लेषकों का मानना है कि इजरायल की यह सख्त चेतावनी ईरान के लिए स्पष्ट संदेश है कि यदि क्षेत्र में इजरायल के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो उसका जवाब कड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *