
नेपाल के नए कस्टम नियम से सीमा पर व्यापार ठप, भारतीय बाजारों में सन्नाटा
अंतरराष्ट्रीय/ नेपाल | समी अहमद | ABC NATIONAL NEWS | गौर/ बीरगंज/ सीतामढ़ी/ नरकटियागंज | 26 अप्रैल 2026 भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बाजारों में इन दिनों अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। जो बाजार कभी नेपाली ग्राहकों की आवाजाही से गुलजार रहते थे, आज वहां दुकानें खुली तो हैं, लेकिन खरीदार नजर नहीं आ रहे।









