Home » National » WATCH VIDEO — गटर गैस से बन सकती थी कुकिंग गैस: कीर्ति आज़ाद ने संसद में मोदी की उड़ाई धज्जियां

WATCH VIDEO — गटर गैस से बन सकती थी कुकिंग गैस: कीर्ति आज़ाद ने संसद में मोदी की उड़ाई धज्जियां

एबीसी नेशनल न्यूज | नई दिल्ली | 12 मार्च 2026

लोकसभा में एलपीजी संकट और बढ़ती कीमतों को लेकर हुई चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आज़ाद ने मोदी सरकार की धज्जियां उड़ाई। अपने व्यंग्यपूर्ण अंदाज़ से सदन का माहौल को लोटपोट कर दिया। अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर “गटर गैस” का फॉर्मूला लागू कर दिया जाता तो आज देश में कुकिंग गैस की कमी की नौबत नहीं आती।

सदन में कीर्ति आज़ाद ने कहा कि सरकार ने कई बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन आज आम आदमी को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब गटर से गैस निकालने की बात कही गई थी, तब लोगों को उम्मीद थी कि शायद इससे देश में ऊर्जा का नया विकल्प मिलेगा, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि कुकिंग गैस ही लोगों को मुश्किल से मिल रही है।

अपने भाषण के दौरान आज़ाद ने सरकार की ऊर्जा नीतियों और मौजूदा एलपीजी संकट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के कई शहरों में गैस की कमी की खबरें आ रही हैं, जिससे होटल-रेस्टोरेंट, छोटे कारोबार और आम घरों की रसोई तक प्रभावित हो रही है।

सांसद के इस व्यंग्यपूर्ण बयान पर सदन में कुछ समय के लिए हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। विपक्षी सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया, जबकि सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसका विरोध जताया।

हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ऊर्जा संकट को गंभीरता से नहीं ले रही, जबकि सरकार का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।

ALSO READ  नकली बाबाओं का धंधा और समाज की खामोशी: आखिर कब टूटेगा पाखंड का जाल?

कीर्ति आज़ाद के इस तंज भरे भाषण ने संसद में चल रही बहस को और तेज कर दिया है और ऊर्जा संकट का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *