Home » International » पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का वार, हाफिज सईद के करीबी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का वार, हाफिज सईद के करीबी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

अंतरराष्ट्रीय/ अपराध | ABC NATIONAL NEWS | इस्लामाबाद/खैबर पख्तूनख्वा | 27 अप्रैल 2026

पाकिस्तान में एक बार फिर रहस्यमयी तरीके से की गई हत्या ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार निशाना बना है आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बड़ा नाम—शेख यूसुफ अफरीदी, जिसे हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और उसे संगठन का एक अहम कमांडर माना जाता था। वह खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा इलाके में सक्रिय था और यहां से लोगों की भर्ती कर उन्हें अलग-अलग इलाकों में भेजने का काम करता था। उसकी गतिविधियों को लेकर पहले भी कई बार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रहने की बात सामने आती रही है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में इसे टारगेट किलिंग का मामला माना जा रहा है, हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश जारी है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में “अननोन गनमैन” के नाम से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिनमें कट्टरपंथी या भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों को निशाना बनाया गया है। हालांकि इन घटनाओं के पीछे कौन है, इस पर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत सरकार का इस तरह की घटनाओं को लेकर रुख साफ रहा है कि वह किसी भी देश की संप्रभुता का सम्मान करता है और किसी भी प्रकार की हिंसक कार्रवाई में शामिल नहीं है। फिलहाल इस घटना के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments