[the_ad id="179"]
Home » International » 3 साल पहले बनी पार्टी ने तोड़ा 6 दशकों का रिकॉर्ड, बालेंद्र शाह बनेंगे प्रधानमंत्री

3 साल पहले बनी पार्टी ने तोड़ा 6 दशकों का रिकॉर्ड, बालेंद्र शाह बनेंगे प्रधानमंत्री

एबीसी नेशनल न्यूज | काठमांडू | 13 मार्च 2026

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। महज तीन साल पहले बनी राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए छह दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार 275 सदस्यीय संसद में पार्टी ने 182 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

इस जबरदस्त जीत के साथ ही पार्टी के प्रमुख बालेंद्र शाह के नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम नेपाल की पारंपरिक राजनीति के लिए बड़ा झटका और नए राजनीतिक दौर की शुरुआत का संकेत है।

नेपाल में पिछले कई वर्षों से राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई थी, जहां सरकारें अक्सर बदलती रहीं। ऐसे में मतदाताओं ने इस बार बड़े पैमाने पर नए नेतृत्व पर भरोसा जताया। चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी ने भ्रष्टाचार पर सख्ती, प्रशासनिक सुधार, युवाओं के लिए अवसर और पारदर्शी शासन का वादा किया था।

चुनाव नतीजे सामने आने के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता ने बदलाव और स्थिर सरकार के लिए स्पष्ट जनादेश दिया है। सबकी नजर इस बात पर है कि बालेंद्र शाह कब प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हैं और नई सरकार नेपाल की आर्थिक व राजनीतिक चुनौतियों से कैसे निपटती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *