[the_ad id="179"]
Home » National » दिल्ली: एम्स ने पोस्ट कोविड ब्रेन फॉग पर स्टडी शुरू की

दिल्ली: एम्स ने पोस्ट कोविड ब्रेन फॉग पर स्टडी शुरू की

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने कोविड-19 के बाद ब्रेन फॉग, एकाग्रता की कमी और याददाश्त कमजोर होने जैसी मानसिक समस्याओं पर एक व्यापक शोध शुरू किया है। पिछले एक वर्ष में ऐसे हज़ारों मरीजों ने एम्स की न्यूरोलॉजी और मनोरोग इकाई में रिपोर्ट किया कि कोविड से उबरने के महीनों बाद भी उन्हें मानसिक थकावट, चीजें भूलना और विचारों में असंगति जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

AIIMS के अनुसार, यह रिसर्च न्यूरोलॉजिकल इमेजिंग, ब्लड बायोमार्कर और साइकोलॉजिकल टेस्टिंग के ज़रिए यह समझने की कोशिश करेगा कि वायरस मस्तिष्क को कैसे प्रभावित करता है। यदि इस अध्ययन में स्पष्ट प्रमाण मिलते हैं, तो “पोस्ट कोविड ब्रेन फॉग” को WHO द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूरोलॉजिकल स्थिति के रूप में दर्ज किया जा सकता है। यह स्टडी भारत में पहली बार इतनी बड़े पैमाने पर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *