[the_ad id="179"]
Home » Business » दिल्ली में वियतनामी कैब कंपनी की एंट्री पर बवाल, ड्राइवर बोले- ₹35 हजार का वादा, मिले सिर्फ ₹1064

दिल्ली में वियतनामी कैब कंपनी की एंट्री पर बवाल, ड्राइवर बोले- ₹35 हजार का वादा, मिले सिर्फ ₹1064

यातायात / नई दिल्ली/ व्यापार | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 13 जून 2026

Green SM Limo पर बदले नियमों और कम भुगतान का आरोप, कंपनी ने कहा- शिकायतें सुनी जा रही हैं

दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में शुरू हुई वियतनाम की इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा Green SM Limo विवादों में घिर गई है। कई ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने भर्ती के समय महीने में ₹35,000 की न्यूनतम गारंटीड आय का वादा किया था, लेकिन उन्हें पहली साप्ताहिक भुगतान राशि के रूप में मात्र ₹1,064 मिले।

ड्राइवरों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि दो महीने तक बुकिंग की संख्या चाहे जितनी हो, गारंटीड आय दी जाएगी। लेकिन अब कंपनी ने नई शर्तें जोड़ दी हैं, जिनमें 90% राइड स्वीकार करने, 90% ट्रिप पूरी करने और 4.8 से अधिक ग्राहक रेटिंग बनाए रखने जैसी शर्तें शामिल हैं।

कुछ ड्राइवरों ने यह भी आरोप लगाया कि कई वाहनों को अभी तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश में संचालन की पूरी अनुमति नहीं मिली है, जिससे राइड कैंसिल करने की मजबूरी बनती है और भुगतान पर असर पड़ता है।

हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह ड्राइवरों की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है और उनके साथ बातचीत कर समाधान तलाश रही है। कंपनी के अनुसार, ऑपरेशनल डेटा की समीक्षा की जा रही है और ड्राइवरों को अधिक सुविधा देने के लिए नई नीतियों पर भी विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि Green SM Limo ने 5 जून को दिल्ली-एनसीआर में अपनी सेवा शुरू की थी और फिलहाल करीब 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियां सड़क पर उतारी हैं। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में देशभर में 10,000 ईवी कैब संचालित करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *