[the_ad id="179"]
Home » National » शर्मनाक! मोदी का फादरलैंड, पाकिस्तान का पीस मेकर, भारत का तमाशा — सुप्रिया श्रीनेत

शर्मनाक! मोदी का फादरलैंड, पाकिस्तान का पीस मेकर, भारत का तमाशा — सुप्रिया श्रीनेत

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 24 मार्च 2026

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त आलोचना करते हुए कहा है कि मोदी इजराइल जाकर बार-बार “फादरलैंड फादरलैंड” का राग अलापते रहे, जबकि इधर पाकिस्तान जैसे आतंकी मुल्क खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांति का दूत बताकर दुनिया को बेवकूफ बना रहा है। श्रीनेत ने कहा, “नरेंद्र मोदी इजराइल में फादरलैंड-फादरलैंड करते रहे और इधर पाकिस्तान, जो आतंकियों को जन्म देता है, शरण देता है और पालता है, आज अमेरिका-ईरान तनाव कम कराने में ‘अहम रोल’ निभा रहा है। असीम मुनीर जैसे पापी युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस वार्ता के लिए इस्लामाबाद आ रहे हैं और बातचीत पाकिस्तान की राजधानी में हो रही है। यह हो क्या रहा है?”

उन्होंने आगे कहा, “आतंकियों को पैदा करने वाला, उन्हें प्रशिक्षण और समर्थन देने वाला पाकिस्तान आज दुनिया के अहम फैसलों का हिस्सा बन रहा है, जबकि हिंदुस्तान वहां से पूरी तरह नदारद है। हिंदुस्तान कभी इतना अलग-थलग, कभी इतना दुनिया के बड़े मुद्दों से दूर नहीं पड़ा जैसा मोदी राज में हो रहा है।”

सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार की विदेश नीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “मोदी के फर्जी मेडल का चस्का, विदेश नीति के नाम पर ही-ही-ही-ही खी-खी-खी और जबरन गले मिलकर फोटो खिंचवाने की कीमत आज पूरा देश चुका रहा है। लानत है! भक्तों के पप्पा ने इजराइल को फादर बनाने के चक्कर में मेरे देश को कहां लाकर खड़ा कर दिया है?”

वर्तमान में पाकिस्तान खुद को अमेरिका-ईरान संघर्ष में मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और इस्लामाबाद में संभावित वार्ता की पेशकश की गई है, जिसमें जेडी वांस भी शामिल हो सकते हैं। वहीं भारत की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि वह इस बड़े खेल से क्यों गायब नजर आ रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि मोदी की ‘सेल्फी डिप्लोमेसी’ और इजराइल-केंद्रित नीति ने भारत को क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर अलग-थलग कर दिया है, जबकि पाकिस्तान आतंक की छवि के बावजूद खुद को ‘पीस मेकर’ दिखाने में सफल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *