Home » Politics » राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी जाने पर कांग्रेस MLA और पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह का तंज—बी टीम के खिलाड़ी छोटी दुकान से बड़े मॉल में शिफ्ट हुए

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी जाने पर कांग्रेस MLA और पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह का तंज—बी टीम के खिलाड़ी छोटी दुकान से बड़े मॉल में शिफ्ट हुए

राजनीति | ABC NATIONAL NEWS | जालंधर/नई दिल्ली | 24 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत छह अन्य सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “कोई बड़ा खेल नहीं” बताया है।जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान परगट सिंह ने कहा कि जो नेता अब बीजेपी में गए हैं, वे पहले भी उसी सोच के करीब थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ये लोग पहले से ही ए-टीम का हिस्सा थे, अब बी-टीम के खिलाड़ी ए-टीम में आ गए हैं। जो लोग छोटी दुकान में बैठे थे, वे अब बड़े मॉल में शिफ्ट हो गए हैं—बस यही हुआ है।”

पंजाब के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने राज्य के मुद्दों पर कोई खास आवाज़ नहीं उठाई। परगट सिंह ने कहा कि “जहां तक पंजाब का सवाल है, बलबीर सिंह सीचेवाल और कुछ हद तक हरभजन सिंह को छोड़कर बाकी किसी ने भी पंजाब के लिए प्रभावी तरीके से बात नहीं की।”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी बदलने का यह फैसला विचारधारा से ज्यादा राजनीतिक अवसरवाद का हिस्सा है। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है, जहां AAP, बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों के अचानक इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने से AAP को बड़ा झटका लगा है, खासकर राज्यसभा में उसके संख्या बल पर इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इस घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति को भी गरमा दिया है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक प्रभाव पर सभी की नजर बनी हुई है।

ALSO READ  आर के सिंह : सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब दें, वरना पद छोड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *