
दिल्ली की हवा मौत उगल रही है, बच्चे दम घुटने से कराह रहे हैं — और मोदी चुप हैं: राहुल गांधी
महेंद्र सिंह। नई दिल्ली 29 नवंबर 2025 दिल्ली-एनसीआर इस समय ज़हरीली गैस चेंबर में बदल चुका है। हवा इंसानों के लिए नहीं, बल्कि किसी रासायनिक प्रयोगशाला में भरे जहरीले धुएँ जैसी हो गई है। AQI कई जगह 450–500 पार कर चुका है—ऐसा स्तर जहाँ वैज्ञानिक साफ कहते हैं कि “यह हवा नहीं, धीमा ज़हर है।”









