Home » Blog » अंधभक्त और ‘इडियट’ पर चिढ़ी बीजेपी… राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

अंधभक्त और ‘इडियट’ पर चिढ़ी बीजेपी… राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 30 जुलाई 2026

लोकसभा में ‘अंधभक्त’ और ‘इडियट’ शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सियासी विवाद और गहरा गया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का नोटिस सौंपा है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने 29 जुलाई को एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान छात्रों से कथित बातचीत का जिक्र करते हुए “स्टूडेंट्स, इडियट्स और अंधभक्त” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। भाजपा का दावा है कि ये शब्द असंसदीय और आपत्तिजनक हैं तथा सदन की गरिमा के विरुद्ध हैं।

अनुराग ठाकुर ने अपने नोटिस में कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा के नियम 352 और 353 का उल्लंघन किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बिना किसी ठोस साक्ष्य के गंभीर आरोप लगाए और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने, विस्तृत जांच कराने और राहुल गांधी से सदन तथा अमित शाह से बिना शर्त माफी मंगवाने की मांग की है।

वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने सरकार की नीतियों और छात्र आंदोलन पर अपनी राजनीतिक राय रखी थी। अब इस मामले पर अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष और विशेषाधिकार समिति की प्रक्रिया के तहत होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted