बिहार के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; दर्जनों घायल
सावन के सोमवार पर आस्था के बीच मातम, भारी भीड़ के दबाव में टूटी बैरिकेडिंग और मचा हाहाकार
सावन के सोमवार पर आस्था के बीच मातम, भारी भीड़ के दबाव में टूटी बैरिकेडिंग और मचा हाहाकार
जामिया हमदर्द के पूर्व कुलपति डॉ. अफशार आलम के कार्यकाल को लेकर कर्मचारियों की शिकायत ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियुक्तियों में पक्षपात, सोसाइटी के रिकॉर्ड में भारी हेरफेर, वित्तीय कामकाज की KPMG और Deloitte को आउटसोर्सिंग, चांसलर की नियुक्ति और पुराने CBI मामले का हवाला देते हुए कर्मचारियों ने UGC से फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी या CBI जांच की मांग की है। शिकायत में पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार सरफराज अहसन और असिस्टेंट रजिस्ट्रार एवं PRO तौहीद आलम की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। निगाहें UGC पर हैं कि क्या वह इन आरोपों की जांच कराता है या फर्जीवाड़े के आरोप, आरोप ही रहेंगे?
सोशल मीडिया पर अदालत की बातों की ‘तोड़-मरोड़’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले—जज बहुत पतली रेखा पर चलते हैं
राहुल गांधी ने NEET और पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं की तारीफ करते हुए पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्राओं को दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा और युवाओं के विरोध को दबाने की कोशिश की गई।
बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा के लिए “अनुकूल माहौल” की जरूरत बताते हुए भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के संदिग्ध आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की है। ढाका के इस रुख से प्रस्तावित यात्रा और दोनों देशों के बीच पहले से संवेदनशील रिश्तों पर नया कूटनीतिक दबाव बढ़ गया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर भर्ती में देरी और बेरोजगारी तक—छात्रों की समस्याओं को समझने के लिए कांग्रेस ने तीन शहरों में अब तक 16 संवाद सत्र किए
स्लग: स्कूल की बदहाली पर सवाल उठाने के बाद हमले का आरोप, CJP ने BJP कार्यकर्ताओं को बताया जिम्मेदार; बंगाल सरकार ने कहा—FIR में नामजद पांच में से तीन गिरफ्तार, बाकी दो भी पकड़े जाएंगे
UGC-NET 2026 की परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गंभीर खामियों की शिकायतों के बाद NTA ने अंग्रेजी, समाजशास्त्र और कॉमर्स के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। अंग्रेजी और कॉमर्स की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को होगी। NTA की समीक्षा समिति ने प्रश्नों की पुनरावृत्ति, तथ्यात्मक और टाइपिंग संबंधी गलतियों, खराब अनुवाद और विद्वानों के नामों में त्रुटियों को परीक्षा की निष्पक्षता के मानकों के विपरीत माना है।
डार्विन में बांग्लादेश ने वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी शायद बहुत कम लोगों ने की थी। ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर पहली टेस्ट जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हसन महमूद की तूफानी गेंदबाजी से शुरू हुई कहानी तंजीद हसन के शतक, मेहदी हसन मिराज के ऑलराउंड प्रदर्शन और अंत में शादमान इस्लाम-मोमिनुल हक की संयमित बल्लेबाजी के साथ ऐतिहासिक अंजाम तक पहुंची।
लोकसभा में NEET-UG 2026 की फीस वापसी, छात्रों के विरोध प्रदर्शन, बुनियादी सुविधाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों से जुड़े सवाल कथित तौर पर स्वीकार नहीं किए जाने पर CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर सांसद संसद में सरकार से जवाब नहीं मांग सकते, तो जवाबदेही तय करने का रास्ता क्या है।