[the_ad id="179"]
Home » International » तुर्की में पैर पसारता इस्लामिक स्टेट ? सुरक्षा बलों की मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन तेज

तुर्की में पैर पसारता इस्लामिक स्टेट ? सुरक्षा बलों की मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन तेज

अंतरराष्ट्रीय डेस्क 29 दिसंबर 2025

ऐसे संदेह हैं कि इस्लामिक स्टेट (ISIS) के निशाने पर अब तुर्की भी आने वाला है। शांत देश माने जाने वाले तुर्की के निशाने पर इस्लामिक स्टेट होगा ऐसी कल्पना नहीं की जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी आशंका थी इसलिए तुर्की पुलिस छानबीन कार्यक्रम में काफी समय से लगी हुई है। तुर्की के सुरक्षा बलों और इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकवादियों के बीच देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में टकराव हुआ। मुठभेड़ में लगभग 10 सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ अचानक हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद तुर्की में हड़कंप मच गया है और ऐसा माना जा रहा है कि ISIS अपने पैर पसारना चाहता था। अगर ऐसा हुआ तो यह तुर्की के लिए बहुत बुरी खबर होगी। दरअसल पुलिस कुछ संदिग्धों पर नजर बनाए हुई थी और इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें संदिग्धों की तरफ से आधुनिक और स्वचालित हथियारों का उपयोग किया जा रहा था। इस घटना में किसी के मरने की खबर अब तक नहीं आई है जबकि संदिग्ध लोगों को भागने में कामयाबी मिल गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए थी, तभी टकराव हुआ। झड़प के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं ताकि कोई संदिग्ध भाग न सके।

तुर्की में पहले भी आईएस से जुड़े नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रही हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आतंकवाद के खतरे को लेकर सुरक्षा बलों को लगातार सतर्क रहना पड़ रहा है। फिलहाल अभियान जारी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *