रामलीला मैदान की ओर बढ़ा विपक्ष का हुजूम, राहुल-सोनिया-ममता समेत INDIA bloc के दिग्गज नेता एकजुट

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ चलो दिल्ली मार्च; मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 13.39 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने और चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्रित रही रैली
सिंघवी ने ज्ञानेश कुमार के हलफनामे पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग करेगा पक्ष

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा—हलफनामे में कई महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट नहीं; बैठक के मिनट्स, नोट्स और लिखित दस्तावेजों की उपलब्धता पर उठाया सवाल
निर्दलीय MLC के बीजेपी में जाते ही सदस्यता पर संकट, तेजस्वी ने उठाए सवाल!

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने पर दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) का हवाला; तेजस्वी ने तत्काल अयोग्यता की मांग की, साहेबगंज विधायक राजू सिंह का मामला उठाकर बीजेपी पर दोहरे मापदंड का आरोप
इम्फाल में मेईतेई-नगा संगठनों की विशाल रैली, बैनरों पर लिखा—‘भारत की प्रॉक्सी वॉर बंद करो’; SoO समझौता रद्द करने और असम राइफल्स हटाने की मांग

31 अक्टूबर को COCOMI और नगा संगठनों के संयुक्त आयोजन में सड़कों पर उतरे स्वदेशी समुदायों के लोग; विस्थापितों के पुनर्वास और 1951 को आधार वर्ष मानकर NRC लागू करने की भी मांग
संसद में अध्यक्ष चाहिए, पार्टी का रंगदार पहरेदार नहीं
मीरा कुमार ने बताया, स्पीकर की कुर्सी कैसे संभाली जाती है; ओम बिरला ने बनाया पार्टी की चौकी? विपक्ष का माइक बंद करने वालों को मीरा कुमार से सीखने की जरूरत है। शांत आवाज, दृढ़ तेवर और पूरी निष्पक्षता के साथ मीरा कुमार ने की जन-महाभियोग की अध्यक्षता; राहुल-सोनिया, खड़गे, शरद पवार और अखिलेश रहे मौजूद, ओम बिरला की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल।
26/11 की याद दिलाने पर पवन खेड़ा का मोदी को जवाब—ताज होटल में आतंकियों से लड़ रहे थे जवान, आप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे!

पीएम ने एकता नगर में कहा—देश बाहरी चुनौतियों से जूझ रहा था, तब कुछ ताकतें झूठ और अफवाह फैलाकर अस्थिरता पैदा कर रही थीं; पवन खेड़ा ने 26/11 के दौरान मुंबई पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर मोदी को घेरा
सियांग बांध: चीन से मुकाबले की होड़ में हिमालय को दांव पर न लगा दे भारत!

11,200 मेगावाट बिजली और 9.2 अरब घन मीटर पानी का भंडारण करने की योजना के पीछे छिपे हैं बड़े खतरे; आदि समुदाय की जमीन, संस्कृति और जीवन पर संकट, सवाल यह कि चीन की चुनौती का जवाब क्या एक और बड़ा बांध ही है?
18 दिन की भूख हड़ताल के बाद जामिया में छात्रसंघ बहाली का रास्ता साफ, एबिन बोले—यह लोकतंत्र की जीत है

सुरक्षा गार्डों की मारपीट, गिरफ्तारियों, कैंपस बंदी और बुनियादी सुविधाएं रोके जाने के बावजूद छात्रों ने आंदोलन जारी रखा; 8 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं, कैंपस खुलते ही निकलेगी विजय रैली
दिवाली पर ‘एक हाथ सब साथ ट्रस्ट’ ने जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचाई रोशनी, सौर लैंप और कपड़े बांटे

राहुल सांवरिया की पहल में सेवा और सहयोग का संदेश; हरदयाल सांवरिया बोले—दिवाली का असली अर्थ दूसरों के जीवन में खुशियां और उजाला लाना है
56 साल की उम्र में उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी पारी की शुरुआत, पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी

दिल्ली में सादगी से हुआ विवाह समारोह; उमर ने तस्वीरें साझा कर लिखा—‘कल एक नया सफर शुरू हुआ’, निधि का मजेदार संदेश—‘इट्स डन ब्रो’