Home » National » अमेरिका और इज़राइल गुंडागर्दी पर उतरे हुए हैं — क़ारी अबरार जमाल

अमेरिका और इज़राइल गुंडागर्दी पर उतरे हुए हैं — क़ारी अबरार जमाल

एबीसी नेशनल न्यूज | नई दिल्ली | 2 मार्च 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जमीअत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने अमेरिका और इज़राइल की नीतियों पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय कानून और शांति की परवाह किए बिना कार्रवाई कर रहे हैं।

क़ारी अबरार जमाल ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल गुंडागर्दी पर उतरे हुए हैं। जिस तरह से सैन्य कार्रवाइयाँ की जा रही हैं, वह विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा है।” उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयाँ पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह चुप न रहे और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। जमाल ने कहा कि दुनिया के बड़े देशों और संयुक्त राष्ट्र को आगे आकर संयम और संवाद का रास्ता अपनाने के लिए दबाव बनाना चाहिए।

जमीअत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भारत को हमेशा शांति और संतुलन की नीति अपनानी चाहिए। उनके मुताबिक, भारत की ऐतिहासिक भूमिका हमेशा संवाद और सहअस्तित्व की रही है, और ऐसे समय में देश को शांति का संदेश देना चाहिए।

गौरतलब है कि हालिया घटनाओं के बाद पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई देशों और संगठनों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में क़ारी अबरार जमाल का यह बयान भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted