तमिलनाडु में दुल्हनों को 8 ग्राम सोना, सरकारी अस्पताल में जन्मे बच्चों को गोल्ड रिंग; विजय सरकार के पहले बजट में AI City से 1,000 AC ई-बसों तक बड़े ऐलान

TVK सरकार का पहला बजट: शादी पर सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी, नवजात को एक ग्राम सोने की अंगूठी; 13 लाख युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग, ₹1 लाख तक रूफटॉप सोलर सब्सिडी और देश की पहली AI-Innovation City ‘Arivagam’ का प्रस्ताव; DMK-AIADMK ने कहा—कुछ नया नहीं
PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को संसद की सख्त चेतावनी: 3 दिन में माफी मांगें Zuckerberg, वरना छिन सकता है ‘Safe Harbour’

संसदीय IT समिति ने Facebook पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने को गंभीरता से लिया; Meta CEO Mark Zuckerberg से माफी की मांग, Instagram की कानूनी सुरक्षा वापस लेने की सिफारिश की चेतावनी
अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: कश्मीर की सड़कों पर NC-PDP का विरोध, सुरक्षा कड़ी

श्रीनगर में सड़कों पर उतरे नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता-कार्यकर्ता, PDP ने भी जताया विरोध; पुलिस ने मार्च रोकने की कोशिश की, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंक पीड़ित परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे
E20 पर केजरीवाल का हल्लाबोल: PM आवास की ओर मार्च, पुलिस ने रोका; सड़क पर धरना—“2 लाख से ज्यादा लोगों की आवाज मोदी तक पहुंचाने आए हैं”

फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत AAP नेता धरने पर बैठे; पार्टी का दावा—E20 के खिलाफ देशभर से 2.30 लाख से अधिक याचिकाएं जुटाईं; शुद्ध पेट्रोल का विकल्प और E20 की कीमत घटाने की मांग, केजरीवाल बोले—“यह लड़ाई रुकेगी नहीं, NEET से भी बड़ा आंदोलन करना होगा”; BJP ने बताया ‘अराजकता की राजनीति’
राहुल गांधी का मोदी पर सीधा वार—“छात्रों को माफ करने वाले आप कौन होते हैं?”; Gen-Z के बहाने RSS को भी कठघरे में खड़ा किया

पेपर लीक, नौकरियों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘क्षमा’ वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार—कहा, “देश का भविष्य आपसे माफी नहीं मांग रहा”; RSS पर भी हमला, बोले—भारत की भाषाओं, पहचानों और इतिहास को एक सांचे में नहीं ढाला जा सकता
मंत्री बनने की व्याकुलता या वैचारिक हृदय परिवर्तन? संघ को साधने में जुटीं सुष्मिता देव… कल तक गांधी परिवार, आज संघ परिवार सबसे अच्छा

कांग्रेस की छात्र राजनीति से निकलीं, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं, सांसद रहीं, फिर TMC पहुंचीं और अब BJP में नई राजनीतिक पारी शुरू करने वाली सुष्मिता देव का बयान—‘संघ परिवार गांधी परिवार से बेहतर’—सिर्फ कांग्रेस की आलोचना नहीं, बल्कि उनकी बदलती राजनीतिक यात्रा पर भी बड़ा सवाल है। क्या यह वर्षों के अनुभव से निकला वैचारिक निष्कर्ष है या नई पार्टी और उसके वैचारिक परिवार में तेजी से स्वीकार्यता हासिल करने की कोशिश?
बेटे की गिरफ्तारी से नाराज़ स्टालिन ने विजय पर किया तंज़—‘अहंकार विनाश का रास्ता खोलता है’

कावेरी विवाद पर भाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी से तमिलनाडु में सियासी उबाल; एम.के. स्टालिन ने कहा—सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाने की कोशिश, विधानसभा सत्र से ठीक पहले गिरफ्तारी पर विपक्षी नेताओं ने भी उठाए सवाल; हाईकोर्ट ने पूछताछ के बाद आज ही रिहाई का दिया आदेश
राजस्थान की नदियों में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा ‘20-पॉइंट समाधान प्लान’

जोजरी, बांडी और लूनी नदियों में औद्योगिक प्रदूषण का मामला; सुप्रीम कोर्ट ने कहा—सिर्फ तात्कालिक उपाय नहीं, स्थायी समाधान खोजिए; पाली में नदी किनारे बसे औद्योगिक क्षेत्र को भविष्य में स्थानांतरित करने पर भी करना पड़ सकता है विचार
ओपिनियन: ‘Proof of Life’ कहीं ‘Burden of Proof’ न बन जाए—आखिर नागरिक कितनी बार साबित करे कि वह नागरिक है?

SIR में मतदाता सूची से नाम हटने और पुराने मतदाताओं से दस्तावेज मांगने की बहस के बीच जन्म-मृत्यु पंजीकरण कानून में नया बदलाव चिंता बढ़ाता है; जब वोट, पहचान, शिक्षा, नौकरी और सरकारी योजनाओं तक पहुंच कागजों पर निर्भर होती जाए, तब सवाल फर्जीवाड़ा रोकने का ही नहीं, असली नागरिक को व्यवस्था से बाहर होने से बचाने का भी है
जन्म प्रमाणपत्र अब सिर्फ कागज नहीं, नागरिक जीवन की ‘चाबी’

लोकसभा से पारित Registration of Births and Deaths (Amendment) Bill 2026 में बड़ा बदलाव; दो वर्ष से अधिक पुराने जन्म-मृत्यु के विलंबित पंजीकरण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी, दस्तावेजों से वंचित गरीब और दूरदराज के लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका