[the_ad id="179"]
Home » National » कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: 10 नए चेहरों को मौका, विवादों में रहे बी. नागेंद्र की वापसी

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: 10 नए चेहरों को मौका, विवादों में रहे बी. नागेंद्र की वापसी

डी.के. शिवकुमार सरकार में 20 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ; वाल्मीकि विकास निगम के कथित घोटाले में नाम आने के बाद इस्तीफा देने और गिरफ्तार हो चुके बी. नागेंद्र को फिर मिली कैबिनेट में जगह

राष्ट्रीय/ कर्नाटक | ABC NATIONAL NEWS | बेंगलुरु | 3 अगस्त 2026

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बड़े कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया है। कांग्रेस ने 20 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया है, जिनमें 10 नए चेहरे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री रह चुके सात नेताओं की भी कैबिनेट में वापसी हो रही है।

बी. नागेंद्र की वापसी ने खींचा ध्यान

कैबिनेट विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा बी. नागेंद्र की वापसी को लेकर है। युवा सशक्तिकरण, खेल और जनजातीय कल्याण मंत्री रह चुके नागेंद्र ने वाल्मीकि विकास निगम में कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले में नाम सामने आने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। अब कांग्रेस ने उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में जगह दी है।

पूरी कैबिनेट भरने का फैसला

शिवकुमार ने करीब दो महीने पहले 13 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पहले अटकलें थीं कि कैबिनेट विस्तार के बावजूद दो मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस ने मंत्रिमंडल का पूरा निर्धारित कोटा भरने का फैसला किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अंतिम सूची जारी होने से पहले इसमें कई बार बदलाव किए गए। नए और पुराने चेहरों के संतुलन के साथ कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी नई सरकार की पूरी मंत्रिपरिषद का स्वरूप तय कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *