[the_ad id="179"]
Home » National » आपदा से राहत की सौगात: पंजाब-हिमाचल को 3100 करोड़ का पैकेज

आपदा से राहत की सौगात: पंजाब-हिमाचल को 3100 करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली 9 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश और बाद से प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब के हालातों का जायजा लिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने दोनों राज्यों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये और पंजाब के लिए 1,600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। 

इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंजाब में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। हिमाचल प्रदेश में बारिश की घटनाओं में मृतकों के परिवारों को भी दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि मिलनी तय है।

यह उपाय प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक राहत देने एवं पुनर्निर्माण कार्यों में सहायता के लिए शुरू किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल राज्यों में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में तेजी लाने का संदेश भी है। सरकार कोविड-19 महामारी के बाद से प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारी कर रही है, और ऐसे समय में यह आर्थिक सहायता प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

#PMModi #HimachalPradesh #Punjab #FloodRelief #DisasterManagement #ReliefFund #FloodAffected #GovernmentAid #SupportToVictims #ModiCares #IndiaFloodRelief #RainImpact #FloodRescue #DisasterRelief #PunjabFloods #ABCNationalNews #NationalNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #DailyNews #TopHeadlines #PoliticalNews #CurrentAffairs #EconomyNews #InternationalNews #ViralNews #NewsAnalysis #FactCheck #TrustedNews #UnbiasedNews #GroundReporting #StayInformed #NewsThatMatters

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *