[the_ad id="179"]
Home » National » बरेली जाने से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा MLC शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट

बरेली जाने से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा MLC शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट

सहारनपुर | 1 अक्टूबर 2025

बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के बाद वहां जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा एमएलसी शाहनवाज खान को मंगलवार देर रात पुलिस ने नजरबंद कर दिया। दोनों नेताओं के घरों के बाहर देर शाम से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

इमरान मसूद ने कहा कि वे बुधवार सुबह ट्रेन से बरेली जाने वाले थे, जहां उनकी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात तय थी और फिर दोपहर की ट्रेन से वापस लौटना था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें घर से निकलने से पहले ही रोक दिया। मसूद का आरोप है कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी नेताओं की आवाज़ दबा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील माहौल को देखते हुए राजनीतिक नेताओं की बरेली यात्रा से स्थिति और बिगड़ सकती थी, इसलिए यह कदम उठाया गया। विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है, जबकि प्रशासन इसे शांति बनाए रखने की ज़रूरत बता रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *