Home » National » सांसदों संग ‘फिट इंडिया साइकिल रैली’ में ‘गर्व से स्वदेशी’ का संदेश

सांसदों संग ‘फिट इंडिया साइकिल रैली’ में ‘गर्व से स्वदेशी’ का संदेश

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज सांसदों के साथ इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल चलायी। इस बार की खास थीम ‘गरव से स्वदेशी’ रही, जिसमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

इस आयोजन का 39वां संस्करण भारतीय रेलवे के साझेदार के रूप में देशभर के 8000 से अधिक स्थानों पर आयोजित हुआ। दिल्ली में कार्यक्रम का शुभारंभ ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक द्वारा सुबह 7 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से किया गया, जिसमें 1500 से अधिक साइकिलिस्ट और फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। इस बार पहली बार स्वदेशी खेल व फिटनेस ब्रांड्स ने अपने स्टॉल लगाए।

सांसद भागीरथ चौधरी (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय), संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री), नवीन जिंदल, पुरुषोत्तम रूपाला सहित कई सांसदों ने भाग लिया। रेलवे के 250 से अधिक कर्मचारियों ने भी इस पहल में सक्रिय रूप से साइकिल चलाई।

डॉ. मांडविया ने इस मौके पर कहा, “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ एक जनआंदोलन बन गया है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली के प्रति समाज में जागरूकता आई है। मैं सभी नागरिकों से ‘मेड इन भारत’ उत्पाद अपनाने का आग्रह करता हूं।”

खेल सामग्रियों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% किए जाने पर मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा इससे सामान सस्ता होगा, खेल क्षेत्र को भी बल मिलेगा।

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्ष खडसे ने भी एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भी इस पहल का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और सभी को हर दिन एक घंटा फिटनेस को समर्पित करने की सलाह दी।

‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय, साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, योगासन भारत और ‘माय भारत’ के सहयोग से राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और खेल केंद्रों में आयोजित किया गया।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments