Home » Blog » 17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, भूख हड़ताल खत्म करने की बढ़ी अपील

17वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, भूख हड़ताल खत्म करने की बढ़ी अपील

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 14 जुलाई 2026

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गई। इस बीच उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार उपवास के कारण उनकी मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं और उन्हें काफी शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।

सीजेपी (Cockroach Janta Party) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वांगचुक की मांसपेशियां लगातार कम हो रही हैं और वह अत्यधिक दर्द में हैं। दिपके ने बताया कि उन्होंने भी वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की, लेकिन उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।

इस बीच लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी आंदोलनकारियों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका आंदोलन अब 17वें दिन में पहुंच चुका है और लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर समर्थकों तथा सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

वहीं, आंदोलन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है और 16 जुलाई को उनसे मुलाकात करने की घोषणा की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted