[the_ad id="179"]
Home » National » आंध्र के कडप्पा में कोविड अलर्ट, 8 संक्रमित, 2 की मौत

आंध्र के कडप्पा में कोविड अलर्ट, 8 संक्रमित, 2 की मौत

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | अमरावती | 12 जुलाई 2026

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक 8 सक्रिय मामले सामने आए हैं, जबकि 2 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को तैनात कर निगरानी तेज कर दी है। करीब 40 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अन्य की रिपोर्ट का इंतजार है। वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग हेतु पुणे की प्रयोगशाला भेजा गया है।

राज्य की प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने, लक्षण वाले लोगों की तुरंत जांच कराने और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहें। बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें और स्वच्छता के नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *