Home » International » होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला, ईरान के ऐलान से वैश्विक बाजार को राहत

होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला, ईरान के ऐलान से वैश्विक बाजार को राहत

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

अंतरराष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली/तेहरान | 17 अप्रैल 2026

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल Strait of Hormuz (होर्मुज जलडमरूमध्य) को अब पूरी तरह खोल दिया गया है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से बहाल कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में हालिया तनाव और सुरक्षा चिंताओं के चलते इस जलमार्ग पर आंशिक रोक लगाई गई थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल आपूर्ति पर असर पड़ा। कई देशों के जहाज इस वजह से प्रभावित हुए और वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया था।

जानकारों का कहना है कि लेबनान और इज़रायल के बीच हुए युद्धविराम के बाद स्थिति में सुधार आया, जिसके चलते ईरान ने यह अहम फैसला लिया। इससे पहले खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और जहाजों पर हमलों ने हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया था।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की दृष्टि से बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल और आपूर्ति संकट की आशंका बढ़ गई थी।

अब इस मार्ग के पूरी तरह खुलने से वैश्विक व्यापार को राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तेल और गैस की सप्लाई सामान्य होगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता लौट सकती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments