Home » National » तेजस्वी यादव का छठ संकल्प: ठेकुआ-प्रसाद के साथ बिहार में रोजगार, अब कोई बेटा-बेटी परदेस नहीं जाएगा

तेजस्वी यादव का छठ संकल्प: ठेकुआ-प्रसाद के साथ बिहार में रोजगार, अब कोई बेटा-बेटी परदेस नहीं जाएगा

 बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से भावुक अपील की। ठेकुआ और प्रसाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “ठेकुआ और प्रसाद खाकर, वापस परदेस नहीं जाना है, आप सभी को यहीं रूकना है, बिहार बनाने के लिए! सरकार बनाने के लिए! छठ मैया के आशीर्वाद से 14 नवंबर को आने वाली सरकार, आप सभी के लिए बिहार में ही रोजी-रोजगार का प्रबंध करेगी।”

तेजस्वी ने छठी मैया से प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया कि बिहार का कोई भी बेटा-बेटी मजबूरी में अपने माता-पिता को छोड़कर बाहर न जाए। उन्होंने कहा, “बिहार का कोई भी बेटी बेटा मजबूरी में अपने पिता अपनी माता को छोड़ कर बाहर जाने को विवश ना हो यही प्रार्थना और संकल्प आज के दिन छठी मैया से करते हैं।”

आरजेडी नेता ने विश्वास जताया कि छठ मइया के आशीर्वाद से बिहार की धरती को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। यह बयान छठ व्रत के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां तेजस्वी ने #TejashwiYadav #RJD #Bihar #chath #NayaBihar हैशटैग के साथ पोस्ट किया।

बिहार में रोजगार और विकास को लेकर तेजस्वी की यह मुहिम 14 नवंबर को संभावित सरकार गठन से जुड़ी बताई जा रही है। छठ के उत्सव में डूबे बिहारवासियों ने इस संदेश का स्वागत किया है।

 

ALSO READ  EVM–VVPAT पर फिर सवालों की आंधी: कांग्रेस का तीखा हमला—‘सॉफ्टवेयर बताए बिना लोकतंत्र कैसे सुरक्षित?’
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted