SIR से सड़कों तक घिरी मोदी सरकार! राहुल गांधी, कांग्रेस, विपक्ष और CJP का मोर्चा—‘राजा की जान तोते में है?’

ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही, SIR पर सवाल और जन आंदोलनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ने राजनीतिक टकराव को तेज किया। सवाल है—एक चुनाव आयुक्त को लेकर उठे विवाद पर सरकार इतनी रक्षात्मक क्यों नजर आ रही है? साफ है कि ज्ञानेश गुप्ता ने मुंह खोला तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह बचेंगे नहीं, सरकार औंधे मुँह गिर जाएगी। राहुल गांधी इसीलिए ज्ञानेश को सरकारी गवाह बनने का ऑफर दो बार दिया है।
दिल्ली प्रदर्शन में पुलिस के ‘मेटा चश्मे’ पर सवाल! क्या पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों की हो रही थी गुप्त रिकॉर्डिंग?

इंडियन एक्सप्रेस हिंदी की टीम ने 10 अक्टूबर को तीन स्टार वाले एक पुलिस अधिकारी को रेबैन मेटा स्मार्ट चश्मा पहने देखा। अखबार ने पूछा—क्या पुलिस को निगरानी के लिए ऐसे चश्मे दिए गए हैं, या ड्यूटी के दौरान निजी तौर पर रिकॉर्डिंग की जा रही थी?
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद करने का फरमान! दिल्ली पुलिस के आदेश पर उठे सवाल—क्या शांतिपूर्ण विरोध की जगह भी छीन ली जाएगी?

दिल्ली पुलिस के स्टैंडिंग ऑर्डर में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने और रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड व CBD ग्राउंड को नए निर्धारित स्थल बनाने की बात। विरोध का अधिकार अब किन शर्तों और किन जगहों तक सीमित रहेगा?
राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती—‘200 अफसर हमारे संपर्क में, ज्ञानेश कुमार को जाना होगा!’

नेता विपक्ष का दावा—ED, CBI और विदेश मंत्रालय से मिल रही जानकारी; INDIA गठबंधन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने निकला, संविधान बचाने के लिए BJP समेत सभी दलों के लोगों से साथ आने की अपील।
वीडियो जारी कर पवन खेड़ा का आरोप: मुस्लिम पहचान की आड़ में आंदोलन को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश!

कांग्रेस नेता ने X पर वीडियो साझा कर RSS-BJP पर साधा निशाना; पुलिस की वर्दी में बिना नेमप्लेट वाले लोगों, हिंदू रक्षा दल के हमले और लाठियों से भरी गाड़ी का किया जिक्र।
वोट चोरी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे से EVM हटाने तक 4 बड़ी मांगें

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन बोले—प्रधानमंत्री और गृह मंत्री मौन, मुख्य चुनाव आयुक्त बंद दरवाजों के पीछे; SIR रद्द करने और हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग।
BBC तक के पत्रकारों से बदसलूकी, प्रदर्शनकारियों पर हमले; श्याम मीरा सिंह ने सांप्रदायिक साजिश नाकाम की

दिल्ली में पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकने और हिरासत में लेने की घटनाओं पर सवाल; टोपी पहनकर हिंदुओं को गालियां देने वाले व्यक्ति को वीडियो के जरिए पकड़वाया, हिंदू-मुस्लिम टकराव टला।