[the_ad id="179"]

SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ के खिलाफ केंद्र: सुप्रीम कोर्ट में कहा—आय के आधार पर आरक्षण से बाहर करना सही नहीं

OBC की तरह SC-ST आरक्षण में आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को बाहर करने की मांग का केंद्र ने किया विरोध; कहा—न्यायिक फैसले पहले ही साफ कर चुके हैं कि SC-ST पर क्रीमी लेयर का सिद्धांत लागू नहीं होता, दूसरी कल्याणकारी योजनाओं में जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के लिए आय की शर्त पहले से मौजूद

गजब! अब बांग्लादेश की नाराज़गी पर भी सफाई? हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भारत ने झाड़ा पल्ला—आखिर इतनी सफाई की जरूरत क्यों?

दिल्ली में शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश ने जताया ‘आक्रोश’, द्विपक्षीय रिश्तों पर असर की चेतावनी दी; नई दिल्ली के अधिकारियों ने दोहराया—कार्यक्रम में भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं थी—सवाल यह कि एक स्वतंत्र प्रेस कार्यक्रम पर पड़ोसी देश को इतना स्पष्टीकरण क्यों?

सुप्रीम कोर्ट में जज बढ़ाने पर भी ‘Money Bill’ का रास्ता: सरकार की जल्दबाजी या राज्यसभा को किनारे करने की कोशिश?

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने वाला विधेयक Money Bill के रूप में पारित; इसी रास्ते की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा सवाल लंबित—2018 में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने असहमति वाले फैसले में इसे बताया था ‘संविधान के साथ धोखा’

कोरोना सिर्फ एक वायरस नहीं? शरीर में वर्षों से ‘सोए’ वायरस को भी जगा सकता है Covid-19, नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता

अस्पताल में भर्ती 1,000 से ज्यादा कोविड मरीजों पर अध्ययन; करीब आधे में पुराने निष्क्रिय वायरस दोबारा सक्रिय होने के संकेत—EBV और CMV जैसे वायरस भी शामिल, गंभीर बीमारी और Long Covid से संबंध की आशंका

घर में स्पिन के आगे ढेर, अब श्रीलंका में अग्निपरीक्षा: टीम इंडिया को गंभीर-गुरुमंत्र—स्वीप खेलो, कदम बढ़ाओ, वरना फिर वही हाल

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसी की जमीन पर स्पिन से किया था बेदम; अब गॉल-कोलंबो में फिर घूमती गेंद का खतरा—गौतम गंभीर का बल्लेबाजों को साफ संदेश, बाएं हाथ के स्पिनर पर स्वीप और ऑफ स्पिनर के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर बिगाड़ो लाइन-लेंथ

ट्रंप के आगे फिर टेक दिए घुटने? UPI पर ‘अंकल सैम फैक्टर’: अमेरिकी दबाव के बीच सरकार ने खोला MDR का रास्ता

UPI और RuPay पर शुल्क की कानूनी बाधा हटाने वाला संशोधन संसद में; अमेरिका लंबे समय से भारत की ‘जीरो-MDR’ नीति पर उठा रहा सवाल—Visa – Mastercard के हितों का मामला, कांग्रेस ने बताया अमेरिकी दबाव; निर्मला बोलीं—ग्राहक नहीं, मर्चेंट पर लागू होगा MDR

परिसीमन पर सरकार ने कांग्रेस से साधा संपर्क, राहुल गांधी की शर्त—पहले सभी दलों को भरोसे में लें; सर्वदलीय बैठक की मांग

महिला आरक्षण लागू करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन पर बढ़ी सियासी हलचल; राहुल गांधी और किरेन रिजिजू की फोन पर बातचीत—सरकार का दावा, ज्यादातर दलों को बिल पर आपत्ति नहीं लेकिन राज्यों के हितों की सुरक्षा चाहते हैं

टीम इंडिया की फिटनेस व्यवस्था पर बड़े सवाल: हर्षित को 97 किलो में मिली मंजूरी, फिर ‘ओवरवेट’ बताकर लौटाया; सिराज को अचानक नए टेस्ट से गुजरना पड़ा, बुमराह की वापसी भी अटकी

Yo-Yo, 2K और Bronco टेस्ट की कमी नहीं, फिर बार-बार चोटिल क्यों हो रहे खिलाड़ी? हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के मामलों ने BCCI के Centre of Excellence, मेडिकल क्लीयरेंस और टीम मैनेजमेंट के बीच तालमेल पर खड़े किए गंभीर सवाल

Google ने ChatGPT से पहले बना लिया था AI चैटबॉट, फिर भी दुनिया के सामने नहीं लाया; Jeff Dean ने बताया कैसे हाथ से निकल गई बड़ी बढ़त

महामारी के दौरान Google कर्मचारी लंच टाइम में करते थे इस AI से बातचीत; गलत सर्च जवाब और आपत्तिजनक प्रतिक्रियाओं के खतरे के कारण कंपनी ने रोकी सार्वजनिक रिलीज—Jeff Dean बोले, हम समय रहते समझ ही नहीं पाए कि Search से आगे चैटबॉट कितने उपयोगी हो सकते हैं

‘प्रदर्शन करने से कोई देशविरोधी नहीं हो जाता’—Gen Z के समर्थन में मोहन भागवत; लाठीचार्ज और पैलेट गन पर भी उठाए सवाल

RSS प्रमुख बोले—Gen Z और Gen Alpha पिछली पीढ़ियों से ज्यादा ईमानदार, उन्हें चाहिए तर्कसंगत जवाब; जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर कहा—लाठीचार्ज क्यों हुआ, पैलेट गन क्यों चली, इसकी पड़ताल जरूरी; शिक्षा बजट 6% करने और व्यापक सुधारों की भी वकालत