[the_ad id="179"]

कोयला घोटाला मामलों में सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली HC को ट्रायल पर रोक से बचने का निर्देश

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि ट्रायल पर रोक न लगाई जाए और लंबित अपीलों का चार सप्ताह में निपटारा किया जाए। अदालत ने कहा कि मामलों में देरी से आरोपियों के अधिकार भी प्रभावित नहीं होने चाहिए।

बिहार के स्कूल में मिड-डे मील पर बड़ा सवाल, नमक की जगह डिटर्जेंट मिलने का आरोप; 34 बच्चे बीमार

नालंदा के पारसा मिडिल स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 34 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। बच्चों ने गले में जलन और पेट दर्द की शिकायत की। डिटर्जेंट की जगह नमक परोसे जाने के आरोप के बीच प्रशासन ने दावे को खारिज किया है, जबकि डॉक्टरों ने इसे फूड पॉइजनिंग बताया है।

PM CARES पर बड़ा सवाल: चंदा घटा, ब्याज से खजाना बढ़ा… फिर पैसा खर्च क्यों नहीं हुआ?

PM CARES Fund का corpus दो साल में करीब 26% बढ़कर ₹8,453 करोड़ पहुंच गया, लेकिन उपलब्ध राशि के मुकाबले 2024-25 में उपयोग महज ₹87.5 लाख रहा। ऑडिटेड वित्तीय विवरणों के मुताबिक, दान में गिरावट के बावजूद ब्याज से फंड बढ़ता रहा, जबकि खर्च में भारी कमी दर्ज हुई।

NEET पेपर लीक पर SC का बड़ा सवाल—कमेटी बदलने से नहीं बदलेगी NTA की तस्वीर

सुप्रीम कोर्ट ने NTA सुधारों में लगातार कमेटियां बदलने के बजाय स्थायी और संस्थागत व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। अदालत ने कहा कि कागज पर सुधार अच्छे दिखते हैं, लेकिन हर परीक्षा के साथ तस्वीर फिर बदल जाती है। केंद्र को नए सिरे से हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है।

तेजस्वी-मिसा समेत RJD नेताओं को हिरासत, लोक भवन मार्च पर पटना में बवाल

राजनीति | ABC NATIONAL NEWS | पटना | 19 अगस्त 2026 NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और सीवान में छात्र प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से कथित फायरिंग के मुद्दे को लेकर RJD ने पटना में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोक भवन की ओर बढ़ रहे तेजस्वी यादव, मीसा भारती […]

छात्रों के विरोध पर तमिलनाडु सरकार का ‘फरमान’ विवादों में, घिरी सरकार ने वापस लिया आदेश

शिक्षा/राजनीति | ABC NATIONAL NEWS | चेन्नई | 19 अगस्त 2026 सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों को छात्रों को विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने और कार्रवाई की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था। आदेश में वामपंथी दलों और Cockroach Janata Party (CJP) के प्रदर्शनों का भी उल्लेख था। विवाद बढ़ने के बाद तमिलनाडु के […]

सोनिया गांधी की किताब में खुलेगा निजी जिंदगी से राजनीति तक का सफर, PM पद ठुकराने के फैसले पर भी लिखेंगी

राजनीति | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 18 अगस्त 2026 सोनिया गांधी की आत्मकथा “Belonging: A Journey of Love” 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। किताब में प्रेम, निजी त्रासदियां, नेहरू-गांधी परिवार में विवाह, राजनीति में प्रवेश और सरकार में उनकी भूमिका के साथ उस दौर की कहानी भी सामने आएगी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री […]

खेल सम्मान में 17 सितारे चमके, लेकिन Khel Ratna पर इस बार सन्नाटा

National Sports Awards 2025 का ऐलान हो गया है। 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें वर्ल्ड कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, बैडमिंटन स्टार गायत्री गोपीचंद, बॉक्सर नरेंद्र, ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, ट्रीसा जॉली और तेजस्विन शंकर जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि इस बार Major Dhyan Chand Khel Ratna Award के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया गया है।

15 साल का इंतजार खत्म! चेन्नई की MRTS अब मेट्रो के हवाले, रेलवे बोर्ड ने विलय को दी मंजूरी

डेढ़ दशक से अटके चेन्नई के बड़े परिवहन बदलाव को आखिरकार हरी झंडी मिल गई। रेलवे बोर्ड ने Mass Rapid Transit System यानी MRTS का Chennai Metro Rail Limited यानी CMRL में विलय मंजूर कर लिया है। दो साल की संक्रमण अवधि में ट्रेन संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी धीरे-धीरे CMRL को सौंपी जाएगी। 2011 में शुरू हुई इस कवायद को अब मंजूरी मिलने के बाद चेन्नई के सार्वजनिक परिवहन तंत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

झारखंड में छात्रों की जीत, सरकार के फैसले से मचा नया बवाल: JSSC-CGL रद्द, 2 हजार नौकरियों पर संकट; देवेंद्र महतो बोले—लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई

JSSC-CGL रद्द होने के बाद झारखंड में आंदोलन ने लिया नया मोड़—एक तरफ पेपर लीक और भर्ती में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों की बड़ी जीत, दूसरी तरफ नौकरी पा चुके करीब 2 हजार अभ्यर्थियों के भविष्य पर तलवार। देवेंद्र महतो ने 16 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान किया और कहा—सिर्फ परीक्षा रद्द करना काफी नहीं, सरकार को भविष्य में पेपर लीक रोकने की गारंटी देनी होगी।