[the_ad id="179"]
Home » National » विपक्ष का बिहार में ‘वोट चोरी’ और BJP के SIR के खिलाफ एकजुट प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प**

विपक्ष का बिहार में ‘वोट चोरी’ और BJP के SIR के खिलाफ एकजुट प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प**

बिहार में विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision – SIR) और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए BJP मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है, जिससे बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। 

नई दिल्ली में संसद भवन से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च करने की कोशिश कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया। इस दौरान सांसदों ने “SIR + Vote Theft = Murder of Democracy” और “SIR – लोकतंत्र पर वार” जैसे नारे लगाए। विपक्षी नेताओं ने इसे संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर हमला बताया। 

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी से नहीं भाग सकता।
INDIA ने प्रमाण सहित Free & Free Elections पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जिसका जवाब चुनाव आयोग को Investigate कर के देना चाहिए ना कि विपक्ष को Intimidate कर के ! उन्होंने कहा है कि यह वोट अधिकार की यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ाई जारी है।

नेताओं ने मांग की कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और डिजिटल मतदाता सूची जारी की जाए ताकि लोग और राजनीतिक दल इसकी जांच कर सकें। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है। 

#VoteChori #BiharSIR #DefendDemocracy #OppositionUnity #ElectionCommission #SaveConstitution #IndiaPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *