[the_ad id="179"]
Home » National » बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार हर पल तैनात: बीजेपी

बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार हर पल तैनात: बीजेपी

दिल्ली और देशभर में बाढ़ से उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए दिल्ली भाजपा ने राहत कार्यों को गति देने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की।

बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली सरकार के मंत्री, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके लिए दिल्ली भाजपा जनता के सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाएगी। साथ ही, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे प्रभावित इलाकों में लगातार मौजूद रहकर हर संभव मदद सुनिश्चित करें।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *