Home » Himachal » हिमाचल में बादल फटने का कहर: कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति में तबाही, सैकड़ों सड़कें बंद

हिमाचल में बादल फटने का कहर: कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति में तबाही, सैकड़ों सड़कें बंद

हिमाचल में बादल फटने का कहर: कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति में तबाही, सैकड़ों सड़कें बंद

चंडीगढ़, 13 अगस्त 2025

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में मंगलवार को बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक चार लोगों के फंसे होने की खबर है, जबकि 323 सड़कें अवरुद्ध हो चुकी हैं। कई स्कूलों को एहतियातन बंद किया गया है और पुल बह जाने से कई क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

कुल्लू में हालात सबसे गंभीर

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव का एकमात्र पैदल पुल मलाणा खड्ड में बह गया, जिससे गांव पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। आनी के जाओं क्षेत्र में कुरपन खड्ड और शिमला के रामपुर के गानवी में भी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लाहौल-स्पीति में गांव खाली, किन्नौर में रेस्क्यू

लाहौल-स्पीति जिले के करपट गांव को बाढ़ की आशंका के चलते खाली कराया गया है। वहीं, किन्नौर में फंसे लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया है। लगातार बारिश और भूस्खलन से 500 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

सरकार का राहत मोर्चा सक्रिय

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted