
दादरी लिंचिंग केस : अख़लाक़ हत्या मामला वापस लेने की तैयारी, अदालत ने पूछा—क्या कभी हत्या का केस यूं वापस हुआ है?
ग्रेटर नोएडा की फास्ट ट्रैक कोर्ट में दादरी लिंचिंग केस एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2015 में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए मोहम्मद अख़लाक़ की हत्या के मामले को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा वापस लेने की कोशिश पर अदालत ने तीखा सवाल खड़ा किया है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला









