[the_ad id="179"]
Home » National » BJP को 4 extra वोट कैसे मिले?: उमर अब्दुल्ला ने राज्यसभा नतीजों पर उठाए सवाल

BJP को 4 extra वोट कैसे मिले?: उमर अब्दुल्ला ने राज्यसभा नतीजों पर उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को तीन सीटें मिलीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक सीट अपने नाम की। लेकिन अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी की इस जीत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि “बीजेपी उम्मीदवार सतपाल शर्मा को 4 अतिरिक्त वोट कहां से मिले?”

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बीजेपी के कुल 28 विधायक हैं, लेकिन उनके उम्मीदवार सतपाल शर्मा को 32 वोट मिले। यानी उन्हें 4 अतिरिक्त वोट ऐसे मिले हैं, जिनका स्रोत स्पष्ट नहीं है। अब्दुल्ला ने यह भी पूछा कि क्या चुनाव आयोग इस पर कोई स्पष्टीकरण देगा या फिर यह मामला भी ‘खेल’ का हिस्सा है?

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि ये चार वोट किस दल के विधायकों से आए। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, विधानसभा में कुछ निर्दलीय और छोटे दलों के विधायक क्रॉस-वोटिंग कर सकते हैं, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस खेमे में इसे लेकर गंभीर असंतोष है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह जनादेश के साथ खिलवाड़ है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह जीत पूर्णत: वैध है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि कुछ विधायक अच्छे शासन और विकास के एजेंडे के प्रति विश्वास जताते हुए बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में आए हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी इस मामले को राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार दोनों के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा, “अगर विधानसभा में गणित साफ है, तो फिर बीजेपी के पास 32 वोट आने का मतलब है कि या तो कोई ‘सिस्टम’ गड़बड़ है या फिर कोई ‘डील’ हुई है।” उनका निशाना चुनाव आयोग की वोट चोरी पर था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *