महागठबंधन की बड़ी घोषणा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अशोक गहलोत ने आज औपचारिक रूप से घोषणा की, “हम तेजस्वी यादव जी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हैं। तेजस्वी जी का लंबा राजनीतिक सफर और संघर्ष उन्हें जनता के सबसे भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित करता है।” को इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि, “हम मुकेश सहनी (Son of Mallah) जैसे संघर्षशील नौजवान को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते हैं। जनता का उन्हें भी अपार समर्थन मिलेगा।” गहलोत ने कहा कि, “अब हमने तो अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है — अमित शाह जी बताएं कि NDA की तरफ से चेहरा कौन होगा?”
महागठबंधन का संकेत — एक से अधिक डिप्टी सीएम संभव
अशोक गहलोत ने यह भी संकेत दिया कि महागठबंधन विकास और प्रतिनिधित्व दोनों को संतुलित करने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि “डिप्टी सीएम” पद पर और भी युवाओं को जगह मिल सकती है — ताकि बिहार के हर वर्ग और क्षेत्र की आवाज सरकार में सुनी जाए।
आज बिहार की राजनीति में इतिहास रच गया — जब महागठबंधन की तमाम पार्टियां एक मंच पर एकजुट होकर जनता के सामने आईं। यह सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, एक नई दिशा की घोषणा थी बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा “इस महागठबंधन की नींव उसी दिन रखी गई थी, जिस दिन न्याय योद्धा राहुल गांधी जी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की थी। अब यह गठबंधन अपनी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगा और आने वाले समय में बिहार में हमारी सरकार बनेगी।”
अशोक गहलोत का हमला NDA पर:
महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और NDA पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “आज देश के हालात चिंताजनक हैं। लोकतंत्र खतरे में है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल भेज दिया जाता है। अब समय आ गया है कि हम सब आगे आएं।” उन्होंने बीजेपी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, “BJP के अंदर कोई डेमोक्रेसी नहीं है, ये सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर घूम रहे हैं। चुनाव आते ही झूठे वादे करना, विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाना, धन-बल का इस्तेमाल करना — यही इनका पैटर्न है।”
गहलोत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव सिर्फ बिहार का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का चुनाव है। मैं कहना चाहता हूं कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएं ताकि बिहार का विकास हो सके।




