Home » Blog » 40 की उम्र में भी वही जुनून: ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में रोनाल्डो बने ‘बेस्ट मिडिल ईस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’
40 की उम्र में भी वही जुनून

40 की उम्र में भी वही जुनून: ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में रोनाल्डो बने ‘बेस्ट मिडिल ईस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

स्पोर्ट्स डेस्क 29 दिसंबर 2025

फुटबॉल के मैदान पर उम्र सिर्फ एक संख्या है—यह बात क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दी है। साल 2025 को उन्होंने शानदार अंदाज़ में अलविदा कहा। 28 दिसंबर को दुबई में हुए ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स 2025 में रोनाल्डो को बेस्ट मिडिल ईस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला। यह सम्मान उन्हें अल नासर क्लब और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस खास उपलब्धि के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर भावुक लेकिन आत्मविश्वास से भरा संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि साल के अंत में यह उनके लिए एक खास पल है और वे पहले की तरह ही जुनून, समर्पण और भूख के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने पूरे साल समर्थन देने वाले सभी फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया।

40 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जज़्बा हैरान कर देने वाला है। साल 2025 में उन्होंने क्लब और देश के लिए मिलाकर 40 गोल दागे हैं। उनके करियर का गोल आंकड़ा अब 956 तक पहुंच चुका है। रोनाल्डो खुलकर कह चुके हैं कि उनका अगला लक्ष्य 1000 गोल का ऐतिहासिक आंकड़ा छूना है और जब तक यह मुकाम हासिल नहीं हो जाता, वे रिटायरमेंट के बारे में सोचने वाले नहीं हैं।

अल नासर के लिए भी यह सीजन यादगार चल रहा है। सऊदी प्रो लीग में टीम शीर्ष पर बनी हुई है और रोनाल्डो लगातार अहम मौकों पर गोल करके टीम को बढ़त दिला रहे हैं। कई मुकाबलों में उनके डबल गोल ने मैच का रुख ही बदल दिया। फैंस के लिए रोनाल्डो की यह यात्रा सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस आदमी की कहानी है जो हर साल खुद को चुनौती देता है। सवाल अब बस इतना है—यह लिजेंड आगे और कितनी ऊंचाई तक जायेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments