[the_ad id="179"]
Home » National » 15 जुलाई तक खातों में आएगा EPF का ब्याज, 34 करोड़ सदस्यों को मिलेगा 8.25% रिटर्न

15 जुलाई तक खातों में आएगा EPF का ब्याज, 34 करोड़ सदस्यों को मिलेगा 8.25% रिटर्न

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 9 जुलाई 2026

देश के करोड़ों ईपीएफ (EPF) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक कर्मचारियों के भविष्य निधि (EPF) खातों में वार्षिक ब्याज जमा कर दिया जाएगा।

सरकार के अनुसार, इस बार 34 करोड़ से अधिक ईपीएफ सदस्यों के खातों में करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज ट्रांसफर किया जाएगा। केंद्र सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे चुकी है।

मंत्री ने बताया कि केंद्रीकृत आईटी सक्षम सेवा (CITES) परियोजना के तहत ईपीएफओ की पूरी प्रणाली को आधुनिक बनाया जा रहा है। अब दावों (Claims) की ऑटोमेटेड प्री-वैलिडेशन होगी, जिससे आवेदन की जांच पहले ही हो जाएगी और क्लेम निपटान की प्रक्रिया तेज तथा पारदर्शी बनेगी।

सरकार का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने से ईपीएफ सदस्यों को अपने दावों के निपटान में पहले की तुलना में कम समय लगेगा और तकनीकी त्रुटियों में भी कमी आएगी।

हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारी अपने पीएफ खाते में ब्याज आने का इंतजार कर रहे थे। अब 15 जुलाई तक ब्याज जमा होने की घोषणा से उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *