Home » Crime » दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो का निधन, पति के हमले से हुई मौत
दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो का निधन

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो का निधन, पति के हमले से हुई मौत

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में SWAT महिला कमांडो के रूप में तैनात काजल की मौत के मामले में उनके पति अंकुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अंकुर ने काजल पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद अंकुर काजल को अस्पताल ले गया, जहां पांच दिन तक इलाज चलने के बाद 27 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया था और अब मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया गया है।

मोहन गार्डन में हुई घटना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दर्दनाक घटना 22 जनवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में घटी। काजल और उनके पति अंकुर के बीच घरेलू विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले गया। झगड़े के दौरान अंकुर ने काजल पर गंभीर हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।

घटना के बाद अंकुर काजल को मोहन गार्डन स्थित तारक अस्पताल ले गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पांच दिन तक संघर्ष के बाद 27 जनवरी 2026 को काजल की मृत्यु हो गई।

काजल का करियर और पारिवारिक पृष्ठभूमि

जानकारी के अनुसार, काजल ने 2022 में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर शामिल हुई थीं। वर्तमान में वह स्पेशल सेल की SWAT टीम में कमांडो के रूप में कार्यरत थीं। 2023 में उनका विवाह अंकुर से हुआ था, जो रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर दिल्ली कैंट में तैनात हैं।

पुलिस ने आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments