शिक्षा | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 19 जुलाई 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर रिजल्ट पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
सीबीएसई के अनुसार, यह परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,63,777 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुधार (Improvement) परीक्षा में शामिल 5,13,955 छात्रों में से 59.95% विद्यार्थियों ने अपने अंक बेहतर किए। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल 1,49,822 छात्रों में से 52.40% सफल घोषित हुए।
सीबीएसई ने बताया कि सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा को मिलाकर कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.78% रहा।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम डिजीलॉकर रिजल्ट पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्र भी वहीं उपलब्ध कराए गए हैं।
नई शिक्षा व्यवस्था के तहत सीबीएसई ने छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड का कहना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपने अंक बेहतर करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में मदद मिल रही है।




