
देश में LPG सिलेंडर के लिए हाहाकार, हजारों रेस्टोरेंट बंद लेकिन हरदीप पुरी कह रहे हैं ईंधन की कोई कमी नहीं
एबीसी नेशनल न्यूज | नई दिल्ली | 12 मार्च 2026 देश के कई बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी से हाहाकार मचा हुआ है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे कारोबारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में हजारों रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद होने की खबरें सामने आई हैं।









