ओसियां से कांग्रेस की तेजतर्रार नेता दिव्या महिपाल मदेरणा ने मंच से ऐसा प्रहार किया कि अफसरशाही और भाजपा दोनों हिल गए। उन्होंने उन अधिकारियों को खुली चुनौती दी जो राजनीतिक दबाव में गलत काम और बंदरबांट कर रहे हैं।
मदेरणा ने चेतावनी देते हुए कहा, “आज जो अधिकारी सत्ता के दबाव में भ्रष्टाचार कर रहे हैं, वे यह भ्रम पाल लें कि ट्रांसफर उन्हें बचा लेगा। याद रखो, जांच और कार्रवाई हर हाल में होगी।”
यहीं नहीं रुकीं दिव्या। उन्होंने भाजपा पर सीधा वार करते हुए कहा कि, “भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रशासन को कठपुतली बनाने की कोशिश करती है। अफसर भी समझ लें, भाजपा की सत्ता हमेशा नहीं रहती। जिस दिन जनता हिसाब मांगेगी, उस दिन इन भ्रष्ट गठजोड़ों की पोल पट्टी खुलेगी।”
उनका आक्रामक तेवर बता रहा था कि अब वे न सिर्फ भ्रष्ट अफसरों बल्कि भाजपा की साजिशों को भी बेनकाब करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उनका संदेश साफ है— भ्रष्टाचारियों और भाजपा के दबाव में काम करने वालों की अब खैर नहीं।
#DivyaMaderna #Jodhpur #Osian #CongressVsBJP #Corruption