[the_ad id="179"]
Home » Entertainment » ‘देश कंगाल होने वाला है…’ मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का दमदार टीजर रिलीज

‘देश कंगाल होने वाला है…’ मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का दमदार टीजर रिलीज

मनोरंजन | ABC NATIONAL NEWS | मुंबई | 7 मई 2026

मनोज बाजपेई की आगामी फिल्म The Silent Saviour Governor का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। 90 के दशक के भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट पर आधारित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ऐसे गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं, जो देश को आर्थिक तबाही से बचाने की कोशिश करता नजर आता है। फिल्म का टीजर बेहद गंभीर और रोमांचक अंदाज में शुरू होता है। शुरुआत में आवाज सुनाई देती है—“देश कंगाल होने वाला है।” इसके बाद देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, राजनीतिक दबाव और फैसलों के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। टीजर में मनोज बाजपेयी का किरदार चिंता और जिम्मेदारी के बोझ से जूझता नजर आता है।

टीजर के एक अहम दृश्य में उनसे कहा जाता है कि उनका प्लान असफल हो चुका है। इस पर वह जवाब देते हैं, “अगर मैं फेल हुआ तो RBI फेल हो जाएगा और अगर RBI फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा। मैं इंडिया को फेल नहीं होने दूंगा।” यह संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म में Adah Sharma भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। टीजर में उनका किरदार राजनीतिक व्यवस्था और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाता दिखाई देता है। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में भारत में आए आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जब देश गंभीर आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा था।

इस फिल्म का निर्माण Vipul Amrutlal Shah ने किया है, जो इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के चर्चित निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने किया है।

फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब टीजर आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को एक इमोशनल, राजनीतिक और आर्थिक थ्रिलर के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें देश के इतिहास के एक संवेदनशील दौर को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *