Home » National » WATCH VIDEO — वही पुरानी साजिश, अब नए पैकेज में: राहुल गांधी

WATCH VIDEO — वही पुरानी साजिश, अब नए पैकेज में: राहुल गांधी

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

एबीसी नेशनल न्यूज 24 जनवरी 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले देश में एक राजा होता था। इसी राजा के हाथ में सारी ताकत होती थी। राजा के पास ही सारे पैसे और ताकत थी। राजा अपनी मनमानी किया करता था। राजा जैसा चाहता था वैसा कानून बनाता था, जो चाहता था वैसा ही करता था। ये सरकार भी वही युग वापस लाना चाहती है। लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इंस्टीट्यूशंस पर कब्जा कर रखा है और मनमानी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनरेगा को खत्म करने की भी इसी तरह साजिश कार्यवाही हैं। इसके पीछे असल मकसद लोकतंत्र को कमजोर कर देश में राजतंत्र जैसी व्यवस्था थोपना है।

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा देश के गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। यह योजना करोड़ों परिवारों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन का सहारा देती है। लेकिन मोदी सरकार इसे धीरे-धीरे कमजोर कर रही है, ताकि गरीबों और मजदूरों के हक का पैसा छीनकर अपने अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा, “यह वही पुरानी साजिश है, बस अब इसे नए पैकेज में पेश किया जा रहा है। मनरेगा को खत्म करना सिर्फ एक योजना को बंद करना नहीं है, बल्कि यह गरीबों के हक और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।”

राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस इस साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी एकता के साथ गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की नीतियों को समझें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों। राहुल गांधी का कहना था कि मनरेगा को कमजोर करने का मतलब है देश के सबसे कमजोर तबके को और कमजोर करना, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments