[the_ad id="179"]
Home » National » अब कॉल नहीं, पहचान बजेगी — मोबाइल बताएगा कौन बोल रहा है

अब कॉल नहीं, पहचान बजेगी — मोबाइल बताएगा कौन बोल रहा है

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2025

अब आपके स्मार्टफोन पर आने वाली कॉल सिर्फ अनजान नंबर नहीं दिखाएगी, बल्कि कॉल करने वाले व्यक्ति का असली नाम भी स्क्रीन पर चमकेगा! दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ा फैसला लिया है। सभी टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अगले एक हफ्ते के अंदर कम से कम एक सर्किल में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा शुरू करें।

इस नई सुविधा के लागू होते ही फोन उठाने से पहले आपको पता चल जाएगा कि कॉल किसके नाम से आ रही है। स्पैम कॉल्स, फ्रॉड और अनचाही कॉल्स से छुटकारा मिलेगा। यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यह कदम कितना शानदार है? CNAP सेवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भरता खत्म कर देगी और सरकारी स्तर पर विश्वसनीयता प्रदान करेगी। Truecaller जैसी ऐप्स में गलत नाम या पुरानी जानकारी का जोखिम रहता है, लेकिन CNAP में KYC-वेरिफाइड नाम ही दिखेगा, जो 100% सटीक होगा। साथ ही, यह सुविधा फ्री होगी, प्राइवेसी सेफ रहेगी और स्पैम कॉल्स में 80% तक की कमी ला सकती है। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है जो आम आदमी को सुरक्षित और स्मार्ट बनाएगा।

DoT के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे Airtel, Jio, Vi को जल्द से जल्द यह फीचर रोलआउट करना होगा। शुरुआत में एक सर्किल से होगी, लेकिन जल्द ही पूरे देश में फैल जाएगी। यह सुविधा Truecaller जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स की तरह काम करेगी, लेकिन अब यह ऑफिशियल और सरकारी स्तर पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *