महागठबंधन का मास्टरप्लान एक नजर में:
तेजस्वी यादव — मुख्यमंत्री पद का चेहरा
मुकेश सहनी — पहले घोषित डिप्टी सीएम उम्मीदवार
अन्य डिप्टी सीएम पदों पर चर्चा जारी
हर वर्ग और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति
महागठबंधन का फोकस — समावेशी विकास और राजनीतिक संतुलन
बिहार में महागठबंधन ने आज चुनावी रणभेरी तो बजा ही दी, साथ ही एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी दे दिया है — जो राज्य की सियासत की दिशा बदल सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने इशारों में कहा है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली भावी सरकार में एक से अधिक उपमुख्यमंत्री (Deputy CMs) हो सकते हैं।
गहलोत का बड़ा बयान:
“हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि बिहार के हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर समाज को बराबर प्रतिनिधित्व देना है। तेजस्वी जी के नेतृत्व में सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार बनेगी। इसलिए डिप्टी सीएम भी कई होंगे, ताकि हर तबके की आवाज सरकार में शामिल हो।”
यह बयान साफ तौर पर संकेत देता है कि महागठबंधन वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर प्रतिनिधित्व की राजनीति करने जा रहा है। इस रणनीति का उद्देश्य है — दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और युवाओं के बीच एक साझा नेतृत्व तैयार करना।
तेजस्वी सीएम फेस, मुकेश सहनी डिप्टी — बाकी नाम जल्द घोषित होंगे
पहले ही महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा और मुकेश सहनी को एक उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है। अब सूत्रों के अनुसार, शेष डिप्टी सीएम पदों पर अन्य सहयोगी दलों के नाम भी जल्द तय होंगे।
गहलोत के इस संकेत से यह स्पष्ट है कि महागठबंधन एक “कलेक्टिव लीडरशिप मॉडल” (Collective Leadership Model) पर काम कर रहा है — जहां क्षेत्रीय संतुलन, जातीय प्रतिनिधित्व और गठबंधन एकता को प्राथमिकता दी जाएगी।
NDA पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, “BJP में लोकतंत्र नहीं बचा है, सब कुछ एक ही चेहरे पर टिका है। लेकिन महागठबंधन में हर वर्ग, हर क्षेत्र की भागीदारी होगी — यही असली लोकतंत्र है।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मंजूरी के बाद बनी रणनीति बनाई गई है। यह पूरी योजना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा के बाद बनी है।



