‘मैं बहुत आहत हुआ था’: सरफराज खान ने खोला ड्रेसिंग रूम विवाद का दर्द, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं मिलने पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने की अफवाहों ने खिलाड़ी और उसके परिवार को पहुंचाई गहरी चोट; टेस्ट क्रिकेट में 150 रन की पारी, घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक और लगातार रनों के बावजूद भारतीय टीम में स्थायी जगह नहीं
‘शमी भी हैं, सरफराज भी’: इमरान मसूद बोले—क्रिकेट टीम में चयन प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए

मोहम्मद सिराज के चयन पर धार्मिक भेदभाव का सवाल उठाने के बाद कांग्रेस सांसद ने शमी और सरफराज का दिया उदाहरण; गौतम गंभीर के कार्यकाल में खिलाड़ियों के चयन और टीम प्रबंधन की रणनीति पर भी उठ रहे सवाल
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर VHP का हल्लाबोल, स्क्रीनिंग रोकने और सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग

रावण को दलितों और शोषितों का मुक्तिदाता दिखाने का आरोप; VHP ने फिल्म पर रामायण के प्रसंगों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप, अहिल्या, निषादराज और केवट के प्रसंग गायब होने पर भी जताई नाराजगी
NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा; लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का मामला अदालत पहुंचा

दिल्ली की फास्ट ट्रैक अदालत ने CBI की चार्जशीट के आधार पर तय किए आरोप; सभी 14 आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया, NTA के किसी अधिकारी या सरकारी अफसर को CBI ने आरोपी नहीं बनाया
GTA 6 के बहाने मोदी सरकार का प्रचार, कांग्रेस ने पूछा—देश के असली मुद्दों पर कब होगी बात?

13 साल के अंतराल वाले वायरल मीम को बीजेपी ने बनाया सरकार की उपलब्धियों का प्रचार; कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की गेमिंग इमेज और हिंसा से जुड़े वीडियो गेम के राजनीतिक इस्तेमाल पर उठाए सवाल
बीजेपी छोड़ने के बाद पद्मजा वेणुगोपाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, बोलीं—किसी पद की इच्छा नहीं

कांग्रेस में वापसी के फैसले पर युवा नेताओं के विरोध के बीच सफाई; कहा—साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में लौटना चाहती हूं
पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति, निजामुद्दीन दरगाह जाने की मांग खारिज

SCO सभ्यता संवाद मंच में शामिल होने भारत आए हैं पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री; विदेश मंत्रालय ने ताजमहल, हुमायूं का मकबरा और दिल्ली हाट जाने की अनुमति दी, दरगाह के लिए सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के प्रचार में आई फेयरनेस क्रीम, 17 वर्षीय लड़की की किडनी गंभीर रूप से बीमार

क्रीम में पारा (मरकरी) की मात्रा 12,500 PPM मिलने का दावा; डॉक्टरों के मुताबिक, सुरक्षित सीमा से 12,500 गुना अधिक, ऑनलाइन प्रचार के बाद खरीदा था उत्पाद
ऊंचे पदों पर महिलाओं की मौजूदगी ही समानता का प्रमाण नहीं: सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

ऑक्सफोर्ड में कॉर्नेलिया सोराबजी स्मृति व्याख्यान में बोलीं न्यायमूर्ति—महिलाओं के बीच वास्तविक समानता के लिए शिक्षा, रोजगार, संपत्ति और कानूनी अधिकारों तक समान पहुंच जरूरी
ईरान की परमाणु नीति पर निर्णायक बहस: चीन-रूस बदलाव के खिलाफ, तेहरान में भी दो धड़े

अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद परमाणु हथियार बनाने की मांग तेज, विदेश मंत्री अब्बास अराघची बोले—फिलहाल आधिकारिक नीति में कोई बदलाव नहीं