[the_ad id="179"]

वोट चोरी से हक़ चोरी : राहुल गांधी

आधार की जगह वोटर आईडी और बायोमेट्रिक से सरकारी योजनाओं का लाभ देने की तैयारी पर कांग्रेस का सवाल—SIR में मतदाता सूची से नाम कटे तो क्या गरीबों के राशन, पेंशन और दूसरी सुविधाओं पर भी असर पड़ेगा? राहुल गांधी बोले—“वोट देना आपका अधिकार है, शर्त नहीं।”

हम बंगाल बीजेपी से नहीं, सुप्रीम कोर्ट से हारे : अभिषेक बनर्जी

टीएमसी महासचिव ने चुनावी प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल; कहा—मेरे खिलाफ कार्रवाई करनी है तो करो, मैं खुद अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखूंगा, पूरी सुनवाई का लाइव प्रसारण कराया जाए।

अमेरिका से आया संदेश: नाम और मजहब नहीं, जनता के मुद्दे चुनाव जिताते हैं

अब्दुल एल-सयद मिशिगन से अमेरिकी सीनेट पहुंचे, बने पहले मुस्लिम सीनेटर; महंगाई, पेट्रोल, राशन और इलाज के खर्च को बनाया चुनावी मुद्दा। जोहरान ममदानी की जीत ने भी दिखाया कि व्यापक जनसमर्थन से धार्मिक पहचान की दीवारें पार की जा सकती हैं।

इजरायल में सत्ता से बाहर होंगे नेतन्याहू! गैडी आइज़ेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन

अरब दलों के समर्थन से विपक्ष ने बहुमत का आंकड़ा पार किया; नेतन्याहू का समर्थन 53 से घटकर 46 सांसदों पर आया, सात सांसदों वाली सहयोगी पार्टी ने समर्थन देने से किया इनकार

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत से बाजार में भूचाल! टेक शेयरों में भारी बिकवाली

डॉव जोन्स 2.2%, S&P 500 में 3.4% और नैस्डैक 5.2% तक टूटा; सेमीकंडक्टर इंडेक्स में 11% की बड़ी गिरावट, AI निवेश के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता

ज्ञानेश कुमार की पुरानी फाइल फिर खुली! 2 करोड़ की रिश्वत के आरोप, मलेशियाई इंजीनियर की मौत और अब जांच का शिकंजा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ केरल सरकार ने दिए प्रारंभिक जांच के आदेश; 2006 में PWD सचिव रहते हुए बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायतकर्ता ने पेश किए नए दावे—अब पुराने मामले की पूरी जांच जरूरी

जनता के साथ एक और धोखा! आधार से सरकारी लाभ का रास्ता भी बंद होगा?

लाभार्थियों के भुगतान के लिए आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक इस्तेमाल करने की मंत्री की घोषणा से नई बहस; न योजनाओं की सूची, न लागू करने की तारीख—SIR के बीच गरीबों के अधिकारों पर उठे गंभीर सवाल

मुँह के बल गिरे मोदी! राहुल गांधी की चेतावनी के चार साल बाद अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव

चार साल बाद सेवा से बाहर होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त मौका; छह साल बाद नियमित भर्ती के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, लेकिन स्थायी नियुक्ति की गारंटी नहीं

राहुल गांधी की बातों से CJP को लगी मिर्ची! बीजेपी की B टीम AAP से CJP का रिश्ता क्या है?

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 6 नवंबर 2026 राहुल गांधी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बीजेपी और RSS की ‘बी टीम’ बताते हुए उसके राजनीतिक रवैये पर सवाल उठाए। इसके बाद कॉकroach जनता पार्टी (CJP) ने अपने अगले प्रदर्शन के लिए कांग्रेस शासित केरल को चुना है। 7 […]

16 लाख वोटरों का हिसाब कौन देगा? बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान, चुनाव आयोग की भूमिका कठघरे में

अभिषेक बनर्जी ने उठाए तीखे सवाल—जब नाम काटने की प्रक्रिया पर ही सवाल हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों को तलब क्यों नहीं किया गया? ट्रिब्यूनल में लंबित अपीलों का फैसला कब होगा, मतदाताओं को उनका अधिकार कब मिलेगा?