[the_ad id="179"]

परीक्षा में पारदर्शिता पर राष्ट्रपति का जोर, पेपर लीक रोकने को व्यापक सुधारों पर भरोसा

युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं : परीक्षा सिर्फ एक पेपर नहीं, लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत और बेहतर भविष्य का सपना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने पर जोर इसी भरोसे की रक्षा का संदेश है। पेपर लीक पर लगाम, तकनीक का इस्तेमाल, स्पष्ट जवाबदेही और तेज कार्रवाई—यही निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की असली पहचान है। मेहनत करने वाले हर विद्यार्थी को यह भरोसा मिलना चाहिए कि उसका भविष्य उसकी योग्यता तय करेगी, किसी लीक या लापरवाही का खेल नहीं।

‘वाहेगुरु का आदेश मिला’, सुखबीर बादल पर हमले के आरोपी निहंग ने पुलिस को क्या बताया?

नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमले का मामला, आरोपी जसपाल सिंह गिरफ्तार; पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह।

साल के अंत तक दशकों का सबसे ताकतवर अल नीनो? भारत के मौसम पर क्या होगा असर

प्रशांत महासागर में बन रहा मजबूत अल नीनो, 1950 के बाद के सबसे ताकतवर घटनाक्रम की 69% संभावना। अल नीनो को लेकर घबराने की नहीं, समय रहते तैयारी और निगरानी बढ़ाने की जरूरत।

जनगणना 2027 में पहली बार जाति की गिनती, 40 सवालों में आधार-मोबाइल से बैंक खाते तक की जानकारी

सरकार ने जारी किया जनगणना का विस्तृत प्रश्नपत्र; अनुसूचित जाति-जनजाति के अलावा पहली बार सभी नागरिकों से दर्ज की जाएगी घोषित जाति

नेताजी पर विवादित टिप्पणी से बंगाल में सियासी तूफान, BJP सांसद से ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस

‘वॉर क्रिमिनल’ कहने पर अनंत महाराज पर कार्रवाई, ममता सरकार ने वापस लिया राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

चीन का AI हथियार: F-22 और F-35 जैसे स्टील्थ विमानों की गर्मी पहचानने का दावा

बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी समेत चीनी शोधकर्ताओं ने मिसाइल में इस्तेमाल होने वाली हल्की AI प्रणाली विकसित की; परीक्षण में 96.4% हार्डवेयर सटीकता, 1.5 मिलीसेकंड में पहचान का दावा

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला: “इनको पागल कर देंगे, देश को Express करने से नहीं रोकेंगे”

‘रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन’ में बोले राहुल—मोदी-शाह के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रहेगा; RSS के कॉरपोरेटाइजेशन से लेकर चीन, अडानी और अभिव्यक्ति की आजादी तक सरकार को घेरा