एबीसी नेशनल न्यूज | नई दिल्ली | 14 मार्च 2026
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने गोदी मीडिया पर ऐसा तीखा हमला बोला कि पूरा सदन और देश सुनता रह गया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा – टीवी चैनल दिन भर टीवी पर मुसलमानों के खिलाफ जहरीली बहसें चलाते हैं, लव जिहाद, वोट जिहाद, UPSC जिहाद जैसे मुद्दों पर नफरत उगलते हैं, समाज को बांटते हैं, देश को जलाते हैं। लेकिन शाम होते ही वही चैनलों के मालिक शाही इमाम के साथ इफ्तार पार्टियों में पहुंच जाते हैं, प्यार-मुहब्बत की बातें करते हैं, ढोंग रचाते हैं। मुस्लिम देशों से अरबों-खरबों का तेल-गैस खरीदते हैं, मुनाफा कमाते हैं, लेकिन भारत के अपने मुसलमानों को देखते ही नफरत की आग भड़काते हैं। ये दोहरा चरित्र है, ये है गोदी मीडिया की असलियत!
और अब तथ्य खुद बोल रहे हैं – इमरान प्रतापगढ़ी जिस चैनल मालिक की बात कर रहे थे, वो कोई और नहीं बल्कि इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा हैं। खुद रजत शर्मा ने अपनी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद बुखारी की इफ्तार पार्टी में पहुंचने के फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं। शर्मा ने पारंपरिक इफ्तार में शिरकत की, और पोस्ट किया – “जामा मस्जिद की इफ्तार में पहुंचना अब रमजान की खूबसूरत परंपरा बन गया है। हर बार यहां आकर अच्छा लगता है।” हजारों लोग, राजनयिक, नेता – सब मौजूद, और रजत शर्मा मुस्कुराते हुए मुहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। लेकिन उसी चैनल पर दिन भर क्या चलता है? हिंदू-मुस्लिम विवाद, मस्जिद-मंदिर ड्रामा, मुसलमानों पर नफरत भरी बहसें – TRP के लिए समाज को बांटने का धंधा!
ये है असली गोदी मीडिया का खेल – जहां पैसे और सत्ता के लिए सब कुछ बिकता है। रजत शर्मा जैसे लोग दिन में नफरत की फैक्ट्री चलाते हैं, शाम को इफ्तार पर जाकर “एकता” का नाटक करते हैं। मुस्लिम देशों से व्यापार में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन भारत के मुसलमानों को बदनाम करने में मजा आता है। इमरान प्रतापगढ़ी ने बिना नाम लिए इतनी सटीक तरीके से पोल खोल दी कि अब रजत शर्मा और उनके चैनल वाले जवाब देने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं – “दिन भर नफरत, शाम को ढोंग”, “ये दोहरा चेहरा अब छिप नहीं सकता”।
इमरान प्रतापगढ़ी ने सदन में कहा – मीडिया का काम सच दिखाना है, लेकिन ये लोग सरकार की गोद में बैठकर नफरत बेच रहे हैं। TRP के नाम पर देश की एकता को कुचल रहे हैं। अब समय आ गया है कि ऐसे चैनलों पर लगाम लगे, कमिटी बने, जांच हो। रजत शर्मा की इफ्तार वाली तस्वीरें और वीडियो खुद गवाह हैं कि इमरान प्रतापगढ़ी ने जो कहा, वो बिल्कुल सच था। गोदी मीडिया की ये हिपोक्रिसी अब देश देख रहा है, और ये जागृति इनके लिए सबसे बड़ा खतरा है। अब जवाब दो – दिन की नफरत और शाम की मुहब्बत, दोनों में से कौन सी असली हो?




